Homeउत्तर प्रदेशMeerutसेंट्रल मार्केट सीलिंग: कार्रवाई के विरोध में महिलाएं-बच्चियों का प्रदर्शन

सेंट्रल मार्केट सीलिंग: कार्रवाई के विरोध में महिलाएं-बच्चियों का प्रदर्शन

-

– सेंट्रल मार्केट में सेटबैक आदेश के खिलाफ टेंट लगाकर बैठीं, हाथों में पलायन के पोस्टर।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के सीलिंग अभियान और 859 आवासीय भूखंडों में सेटबैक छोड़ने के आदेश के खिलाफ तीसरे दिन भी विरोध जारी रहा। व्यापारी और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में मार्केट में टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक आदेश में संशोधन नहीं होता, वे यहीं डटे रहेंगे।

 

 

प्रदर्शन में शामिल महिलाएं हाथों में ह्लपलायनह्व लिखे पोस्टर लेकर नारेबाजी कर रही हैं। जन-जन की यही पुकार, बचा लो हमारा घर-परिवार और योगी-मोदी इंसाफ दो जैसे नारे लगाए गए। लोगों का कहना है कि आदेश लागू होने पर उनका रोजगार ही नहीं, रहने का घर भी प्रभावित होगा।

मार्केट में छोटे मकान और छोटी दुकानों पर निर्भर लोग सबसे ज्यादा चिंतित हैं। उनका कहना है कि अगर सेटबैक के लिए जगह छोड़नी पड़ी तो उनके पास रहने और व्यापार करने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं बचेगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार मार्केट के अधिकांश मकान करीब 30 साल पुराने हैं। ऐसे में सेटबैक के तहत तोड़फोड़ करना आसान नहीं होगा। इससे निर्माण कमजोर होने और किसी हादसे की आशंका भी जताई जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts