Homeदेशहाथरस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले राहुल गांधी

हाथरस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले राहुल गांधी

-


हाथरस। विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार की सुबह हाथरस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायलों का भी हाल जाना। उन्होंने कहा कि प्रशासन की नाकामी के कारण यह घटना हुई है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और योगी सरकार से अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की।

 

 

राहुल गांधी सुबह पांच बजे दिल्ली से रवाना हुए थे। दो घंटे की सड़क यात्रा करके सात बजे पिलखना पहुंचे। इस गांव की तीन महिला और एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई थी। यहां 40 मिनट तक पीड़ित परिजनों से उन्होंने मुलाकात की। इसके बाद पिलखना से हाथरस के नवीपुर के निकट विभव नगर स्थित ग्रीन पार्क पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा।

हाथरस की घटना को लेकर विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को हाथरस गए थे। कांग्रेस घटना को लेकर भाजपा पर अपना हमला और तेज करती नजर आ रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों को राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय में नवनिर्वाचित सांसदों के सम्मान कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

छह सेवादार गिरफ्तार

सत्संग के बाद भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में तीसरे दिन पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह सेवादारों को गिरफ्तार किया है। कुल 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर अभी फरार है। पुलिस अभी सूरजपाल सिंह उर्फ नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) को आरोपित नहीं मान रही।

 

—————

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/hathras-stampede-cm-yogi-said-judicial-committee-will-be-formed/

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/outcry-in-hathras-orgy-of-death-during-conclusion-of-satsang/

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts