Homeउत्तर प्रदेशLucknowपूर्वांचल और तराई क्षेत्र आज से चार दिन लू की चपेट में

पूर्वांचल और तराई क्षेत्र आज से चार दिन लू की चपेट में

-

– शुक्रवार को 44 तक जा सकता है पारा, लू के थपेड़ों से सचेत रहने का अलर्ट


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले चार दिन भीषण गर्मी का प्रकोप रहने वाला है। मौसम विभाग ने 15 से 18 मई के बीच प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में लू चलने की चेतावनी जारी किया है।
विशेष तौर पर 16 मई यानी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में हीटवेव की तीव्रता और उसका क्षेत्रफल-विस्तार ज्यादा रहने वाला है। पूवार्नुमान है कि इस दिन कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है।

बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी का असर रहा। वाराणसी, सुल्तानपुर, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अमेठी, लखनऊ, बहराइच समेत लगभग 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार को प्रदेश के बांदा जिला 44.2 डिग्री के साथ पूरे देश में सर्वाधिक गर्म रहा। 17 मई से तराई इलाकों में संभावित हल्की बूंदाबांदी से यहां लू की परिस्थितियां कमजोर पड़ सकती हैं।

यहां है लू चलने की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अंबेडकरनगर व आसपास के इलाकों में।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts