HomeAccident NewsHardoi Accident: ऑटो-डंपर की टक्कर में छह लोगों की मौत, संडीला-बांगरमऊ रोड...

Hardoi Accident: ऑटो-डंपर की टक्कर में छह लोगों की मौत, संडीला-बांगरमऊ रोड पर हुआ हादसा

-

–  तीन अन्य ऑटो सवाल गंभीर घायल।


हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। संडीला-बांगरमऊ रोड पर हरदलमऊ मोड़ के पास एक ऑटो रिक्शा और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो चालक क्षमता से अधिक सवारियां भरकर जा रहा था। आॅटो में कुल नौ सवारियां बैठी थी। सवेरे करीब नौ बजे जब वह हरदलमऊ मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे डंपर से उसकी सीधे टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आॅटो के परखच्चे उड़ गए। आॅटो में बैठी कुछ सवारियां जहां भीतर ही फंस गई, वहीं कुछ बाहर उछलकर सड़क पर जा गिरी। इनमें चार की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो की मौत अस्प्ताल जाते समय रास्ते में हुई। जबकि तीन अन्य सवारियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts