Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: पंजाबी समाज सेवा समिति ने लंगर के साथ की नववर्ष की...

मेरठ: पंजाबी समाज सेवा समिति ने लंगर के साथ की नववर्ष की शुरूआत

-


शारदा न्यूज, रिपोर्टर।

मेरठ। पंजाबी समाज सेवा समिति द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष में सभी को नववर्ष की बधाई देते हुए जेल चुंगी चौराहे पर ठंड से बचाव को लेकर अलाव जलाया गया। इसके साथ ही समिति ने जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए जुराबे वितरित की। रात बारह बजे के बाद ही सड़कों पर घूमने वाले मजदूर व निराश्रित लोगों के लिए लंगर का आयोजन किया गया।

 

खबर फटाफट : 01 Jan 2024 News Bulletin || Sharda News

 

जिसका सड़कों आने-जाने वाले रिक्शा व टेंपो चालकों समेत कई कंपनियों के मजदूरों और जरूरतमंदों व मातृशक्ति एवं बच्चों ने लाभ उठाया। पंजाबी समाज द्वारा किए गए कार्यक्रम की सराहना करते हुए शिविर में पहुंचें लोगो ने आभार जताया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंजाबी समाज सेवा समिति के संरक्षक सुरेश बत्रा, कृष्ण लाल बत्रा, अशोक वाधवा, अध्यक्ष सुरेश अरोड़ा, महामंत्री अमित कक्कड़, सचिव धर्मपाल अरोड़ा, कोषाध्यक्ष रवि छाबड़ा, दीपक बतरा, सार्थक छाबड़ा, चिराग बत्रा समेत सेवा करने के लिए पहुंचे लोग मौजूद रहे। संरक्षक सुरेश चंद बत्रा ने सभी को नववर्ष की बधाई देते हुए कार्यक्रम आयोजकों को धन्यवाद दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts