Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा का घोषणा-पत्र जला कर किया प्रदर्शन, पढ़िए पूरी खबर

भाजपा का घोषणा-पत्र जला कर किया प्रदर्शन, पढ़िए पूरी खबर

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सोमवार भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों सदस्य कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार का चुनावी घोषणा पत्र जलाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रभारी गौरव इन्द्रराज सिंह ने बताया कि, सरकार ने जो वादे और दावे अपने घोषणापत्र में किए थे। उन वादों को भूल चुकी है। ना तो किसानों को खेती करने के लिए सस्ती बिजली मिल रही है और ना ही बकाया भुगतान ही कराया जा रहा है। सरकार किसानों के साथ में धोखा कर रही है।

उन्होंने कहा सरकार ने अपने मेनिफेस्टो में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की बात कही थी और गन्ना किसानों को 14 दिनों के भीतर उनका भुगतान करने और देरी से होने वाले भुगतान के लिए मीलों से ब्याज वसूल करके गन्ना किसानों को ब्याज समेत भुगतान करने की बात की गई थी। लेकिन, सरकार अपने एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने यह भी कहा कि, अगर सरकार किसानों के नलकूपो पर जबरदस्ती बिजली मीटर लगाएगी तो भारतीय किसान यूनियन चढूनी किसानों के लिए धरना प्रदर्शन भी करेगी व भूख हड़ताल पर बैठेगी।

जिला अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि, सरकार ने तीन करोड़ से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने का वादा किया। परंतु, अवसर तो दूर रहे, सरकार पेपर भी ठीक से नहीं करा रही है।

 

जबकि, हर रोज पेपर लीक हो रहे है। नकली दवाइयों-कीटनाशक बनाने वाली कंपनियों पर सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सरकार किसानों के साथ-साथ युवाओं को भी धोखा दे रही है, उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts