Home Meerut उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

0
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
  • सिंबल-ऑफ-वूमेन एंपावरमेंट अवार्ड देकर महिलाओं को किया सम्मानित

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था द ग्रोइंग पीपल, आईआईएमटी यूनिवर्सिटी व नगर निगम द्वारा महिला शक्ति समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जो विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहीं है। इन महिलाओं को सिंबल-आॅफ-वूमेन एंपावरमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महापौर हरिकांत अहलूवालिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार व राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत प्रमुख तरुणा सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईएमटी के प्रबंध निदेशक मयंक गुप्ता ने की। जबकि मंच का संचालन कवित्री शुभम त्यागी ने किया।

– सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 से संबंधित सूचनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए पत्रक का भी विमोचन भी किया गया। इस दौरान महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के आने से पहले 60 साल तक महिलाओं के बारे में सोचा भी नहीं गया था, लेकिन मोदी सरकार महिलाओं के लिए इतनी सारी योजना लेकर आई है कि पूरे देश में हर जगह, हर धर्म, हर जाति की महिला लाभान्वित हो रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए वचनबद्ध है। जिसका असर आज देखने को मिलता है। आज देश में सर्वोच्च पद से लेकर हर स्तर पर महिलाएं आगे आ रही है। वहीं अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी, जब वह शिक्षित होगी। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं शिक्षित है वह समाज में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन जो शिक्षा की अनदेखी कर रही हैं वह पिछड़ रही है।

– सशक्त महिला सशक्त राष्ट्र का प्रतीक

ग्रोइंग पीपल की अध्यक्षा आदिति चंद्रा ने कहा कि सशक्त महिला, सशक्त राष्ट्र का प्रतीक है। महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक नारा नहीं है बल्कि विकसित भारत की सबसे बड़ी जरूरत है। महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़े, सुरक्षा की भावना बढ़े और महिलाएं आत्मनिर्भर बने, इसके लिए अभी बहुत कम करने की आवश्यकता है।

इस दौरान आईआईएमटी के प्रबंध निदेशक मयंक गुप्ता ने सभी अतिथियों को स्वागत का स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मानित करने के लिए केवल एक दिन ही नहीं होता, बल्कि हर दिन महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। हर दिन महिला दिवस होना चाहिए। कार्यक्रम में अतिथियों ने 51 महिलाओं को सिंबल-आॅफ-वूमेन एंपावरमेंट देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वाली महिलाओं में सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य मनीष जैन, गार्गी गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य वग्मिता त्यागी, डैफोडिल की प्रधानाचार्य मंजू बाला शर्मा, वार्ड-16 की पार्षद डॉ. अनुराधा, वार्ड-60 की पार्षद रेखा सिंह, डॉ. दिशा दिनेश, सुभारती फैशन टेक्सटाइल की विभाग अध्यक्षा डॉ. नेहा सिंह, डॉ. प्रीत गिल, भजन गायिका वृंदावन रीना राघव, बॉडी बिल्डर निशा गौतम, प्रेरिका जैन, एक्टर-मॉडल राधिका गौतम, कवित्री शुभम त्यागी, सीमा श्रीवास्तव, डॉली गुप्ता, निधि रस्तोगी, शिवानी अग्रवाल, भावना शर्मा, हिना रस्तोगी, पत्रकार स्वाति भाटिया, जैनम खातून, मानसी अग्रवाल, मंजू बाला शर्मा, शीरी अंसारी, तरुणा सिंह, कन्या गुरुकुल नारंगपुर की रश्मि आर्या, पूजा रावत और एडवोकेट उर्वशी सिंह आदि शामिल रही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here