HomeHealth newsदिल के दुश्मन हैं प्रोसेस्ड और फ्राइड फूड

दिल के दुश्मन हैं प्रोसेस्ड और फ्राइड फूड

-

  • धीरे- धीरे दिल को नुकसान पहुंचाने लगती हैं।

मेरठ। हम जो चीजें रोजाना खाते हैं उससे सेहत ही नहीं दिल पर भी गहरा असर पड़ता है। फिर भी लोग जाने अनजाने में खाने की ऐसी आदतों को पाल लेते हैं जो हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकती हैं। भले ही आपको लगे कि आप कुछ अनहेल्दी नहीं खा रहे हैं। लेकिन डाइट में शुगर और ज्यादा नमक से लेकर प्रोसेस्ड और फ्राइड फूड तक दिल के दुश्मन हैं।

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर दिमित्री ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो हार्ट के लिए खतरनाक चीजों के बारे में बता रहे हैं। इस वीडियो में डॉक्टर बता रहे हैं कि, क्या आप जानते हैं कि आपके पेट में मौजूद बैक्टीरिया चुपचाप आपके दिल की बीमारी, उच्च कोलेस्ट्रॉल और यहां तक कि स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकते हैं? कई रिसर्च में पाया गया है कि कि कुछ खास आंत के माइक्रोबायोम आपके खाने को टीएमएओ में बदल सकते हैं, ये एक ऐसा कंपाउंड है जो दिल के दौरे से जुड़ा हुआ है।

एक अस्वस्थ आंत माइक्रोबायोम सूजन को भी ट्रिगर कर सकता है। जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इससे कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम ज्यादा हो सकता है। सबसे अहम है कि इसके लक्षण भी नहीं नजर आएंगे। फाइबर का सेवन कम- जो लोग कम फाइबर का सेवन करते हैं उन्हें गट यानि आंत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जब आंतों में दिक्कत होगी तो ये हार्ट अटैक के खतरे को कई गुना बढ़ा सकती है।

इसलिए खाने में जितना हो सके फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें। इसके लिए फल, सब्जियां, साबुत अनाज और फलियां खाएं।

प्रोसेस्ड फूड से दूर रहें- खाने से प्रोसेस्ड फूड को तुरंत और एकदम आउट कर दें। ज्यादा प्रोसेस्ड भोजन खाने से आंत के बैक्टीरिया बाधित हो सकते हैं, जिससे दिल की बीमारी और चयापचय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

रेड मीट और अंडे सीमित खाएं- खाने में लाल मांस और अंडे का सेवन सीमित कर दें। इन चीजों से टीएमएओ का स्तर बढ़ सकता है। सही मात्रा में पानी पीएं। इससे पाचन बेहत होगा। वहीं लंबे समय तक तनाव में रहने से भी हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचता है। इससे सूजन बढ़ सकती है जो दिल के लिए ठीक नहीं है।

अगर आप खाने में फर्मेंटेड फूड शामिल नहीं करते हैं तो ये आंत और दिल दोनों की सेहत के लिए ठीक नहीं है। इसके लिए रोज दही, केफिर, किमची और प्रोबायोटिक वाली चीजें डाइट में शामिल करें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts