Homeउत्तर प्रदेशMeerutएक प्रयास की अध्यक्ष ने किया भंडारे का आयोजन

एक प्रयास की अध्यक्ष ने किया भंडारे का आयोजन

-

  • सावन के उपलक्ष्य में भंडारे का किया आयोजन,

  • सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया,


 

मेरठ में रविवार को सावन के उपलक्ष्य में एक प्रयास की अध्यक्ष ममता सिंघल ने भंडारे का आयोजन किया। सदर काली मंदिर मे हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में संस्था की सदस्याओं समेत सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। भंडारे से पूर्व ममता सिंघल के साथ सभी सदस्याओं ने काली मंदिर में पूजा अर्चना की और सुख शांति की कामना की। इसके बाद काली मैया को भोग लगाया गया और निर्धन कन्याओं को भोजन कराकर भंडारे का शुभारंभ किया।

ममता सिंघल ने बताया कि एक प्रयास समय समय पर समाज सेवा के कार्य कर रहा है। ये संस्था का तीसरा साल है।

 

 

इस अवसर पर ममता रस्तौगी, ज्योति खुराना, सीमा खुराना, नीलम त्यागी, रीतू शर्मा, अनिता चौधरी, इंद्रा गुप्ता, सीमा मित्तल, कोमल वर्मा, नीरज यादव, कुमकुम गोयल, रश्मि गुप्ता आदि का सहयोग रहा।’

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts