HomeTrendingराष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की दीं शुभकामनाएं

-


नई दिल्ली: बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और देश के प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहने की कामना की। महाशिवरात्रि भगवान शिव के सम्मान में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला एक हिंदू त्योहार है।

 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट कर देशवासियों को महाशिवरात्रि की दीं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा मैं सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई देती हूं। मेरी प्रार्थना है कि हम सब पर देवाधिदेव महादेव की कृपा बनी रहे तथा हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts