Homeउत्तर प्रदेशMeerutपिलोखड़ी थाना बनाने की तैयारी, 3500 वर्ग मीटर जगह कब्जामुक्त

पिलोखड़ी थाना बनाने की तैयारी, 3500 वर्ग मीटर जगह कब्जामुक्त

-

  • लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव में बनेगा पिलोखड़ी थाना।
  • क्षेत्रफल ज्यादा और घनी आबादी की वजह से एक और थाना जरूरी।

शारदा न्यूज, मेरठ। शहर की जनता को जल्द ही एक और पुलिस थाने की सौगात मिलने वाली है। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के पिलोखड़ी गांव में नया थाना बनाने की कवायत चल रही है। इसको लेकर नगर निगम ने पुलिस की मदद से 3500 वर्ग मीटर जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया है।

शहर की बढ़ती आबादी के बाद यहां थानों की संख्या में भी इजाफा करना जरूरी है। अकेले शहर की आबादी की बात की जाए तो यह 27 लाख के करीब है। जबकि शहरी क्षेत्र में कुल थानों की संख्या महज 16 है। इनमें भी लोइयानगर थाना हाल ही में शुरू हुआ है। जबकि अभी भी कुछ और थानों की जरूरत महसूस की जा रही है।

 

– लिसाड़ीगेट थाने पर सबसे अधिक दबाव

प्रहलादनगर में मौजूद लिसाड़ीगेट थाने का क्षेत्रफल सबसे ज्यादा है। जबकि आबादी की बात की जाए तो वह भी इसी थानाक्षेत्र में सबसे अधिक है। इसके साथ ही पूरे शहर में सबसे ज्यादा क्राइम की घटनाएं भी थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र में ही सामने आती है यह बात भी किसी से छिपी नहीं है। अब नया थाना बनने के बाद संभव है क्षेत्र में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर काफी हद तक लगाम लग सकती है। जल्द ही नये पिलोखड़ी थाने के भवन का निर्माण शुरू होने जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts