HomeCRIME NEWSप्रधान पर जमीन कब्जाने का आरोप, एसएसपी से की शिकायत

प्रधान पर जमीन कब्जाने का आरोप, एसएसपी से की शिकायत

मेरठ में एक प्रधान पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया गया है पीड़ित ने सोमवार को एसएसपी पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी।

-

शारदा रिपोर्टर, मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने गांव के मौजूदा प्रधान पर सरकारी जमीन कब्जाने और फर्जी मार्कशीट बनवाकर प्रधान बनने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी प्रधान की सफलता के गांव में थाना पुलिस ग्राम प्रधान पर कार्यवाही से डरती है पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की मांग की है।

सिसौली निवासी योगेश कुमार ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि गांव के रहने वाले प्रवीन तोमर ने ग्राम प्रधान का चुनाव वर्ष 2021 में लड़ा था। चुनाव निर्देशन पत्र दाखिल करते समय उन्होंने शपथपत्र प्रपत्र 5 प्रस्तुत किया था। जिसमें क्रमांक सं0 3 में 6 माह की अवधि से अभियोगों का उल्लेख किया जाना था। जिसमें उसके द्वारा कोई नही उल्लेखित किया गया।

योगेश ने बताया कि आरोपी ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार ने अपनी 10 बीघे जमीन को भी चुनाव के दौरान लगाए गए पेपर में छुपा लिया था। आरोपी ग्राम प्रधान पर फर्जीवाड़ा करने में एक मुकदमा भी कायम है। योगेश के बताया कि मुकदमे में सीबीआई द्वारा प्रवीन तोमर को दिनांक 17 दिसंबर को एक 160 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी कर बयान दर्ज करने के लिये लखनऊ सीबीआई कार्यालय में तलब किया था।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर सेना में नौकरी के दौरान फर्जी तरीके से शराब को विक्रय करने के आरोप में मुकदमा भी हुआ था। पीड़ित योगेश ने बताया कि आरोपी प्रवीण तोमर लगातार सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहा है जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की थी लेकिन आरोपी पर कार्यवाही नहीं हुई है सोमवार को पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने कार्यवाही का आकर्षण दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts