Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ सेंट्रल मार्केट पर सियासत तेज, सपा विधायक अतुल प्रधान बोले- सांसद...

मेरठ सेंट्रल मार्केट पर सियासत तेज, सपा विधायक अतुल प्रधान बोले- सांसद अरुण गोविल को बुलाओ

-

– सेंट्रल मार्केट पर सियासत तेज, सपा विधायक बोले- असली फिल्म तो यहां चल रही है।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने व्यापारियों के समर्थन में बयान देते हुए सांसद को हस्तक्षेप करने की सलाह दी है।

 

 

अतुल प्रधान ने कहा कि सांसद अरुण गोविल को आगे आकर व्यापारियों की समस्या सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि सांसद को बुलाया जाए, अगर वह मुंबई में भी हों तो विमान पकड़कर मेरठ आएं। उन पर भगवान श्रीराम का तमगा है, इसलिए उनकी बात को लोग ज्यादा सुनेंगे।

विधायक ने कहा कि वह खुद को एक साधारण व्यक्ति बताते हुए व्यापारियों की आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सांसद की जिम्मेदारी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि उनके नेता अखिलेश यादव ने भी विधानसभा में कहा था कि सांसद अरुण गोविल को सदन में आगे बैठाया जाए।

अतुल प्रधान ने व्यापारियों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि आपस में बंटने के बजाय एकजुट रहकर अपनी बात रखें। उन्होंने कहा कि जो सरकार गलत थी उसे जनता ने हटा दिया, लेकिन अब अपनी बात रखने पर भी भाजपा का विरोध माना जाता है।

उत्तेजित लहजे में उन्होंने कहा कि अगर विरोध होता है तो होने दें, चाहे किसी भी दल की सरकार क्यों न हो। उन्होंने कहा कि फिल्मों का प्रचार हो रहा है, जबकि असली फिल्म तो सेंट्रल मार्केट में चल रही है, जहां व्यापारी अपनी रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे हैं।

विधायक ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया है कि उनकी सरकार आने पर नियमों में बदलाव कर व्यापारियों को राहत दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सदन में यह बात भी रखी कि यहां के व्यापारी भाजपा के समर्थक रहे हैं, ऐसे में सरकार को उन्हें राहत देनी चाहिए।

अतुल प्रधान ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को घमंड चढ़ गया है और भगवान से प्रार्थना है कि उन्हें सद्बुद्धि मिले। उन्होंने कहा कि मेरठ में भाजपा का पश्चिम क्षेत्र का बड़ा कार्यालय है और यहां प्रधानमंत्री की रैली भी होती है, ऐसे में सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की आवाज भी सुनी जानी चाहिए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts