Homeदेशराजा रघुवंशी हत्याकांड में सीन रिक्रिएट कर रही पुलिस

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सीन रिक्रिएट कर रही पुलिस

-

शिलांग। राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले की जांच अब आगे बढ़ चुकी है। शिलॉन्ग पुलिस आज पांचों आरोपियों को लेकर क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए घटनास्थल के लिए निकल चुकी है। मामले को लेकर मेघालय डीजीपी इदाशिशा नोंग्रांग ने बताया कि राजा रघुवंशी मर्डर केस में मंगलवार को टीम मौका-ए-वारदात जाकर सीन रिक्रिएट करेगी।

डीजी पी ने बताया कि सोनम ने पूछताछ में बताया कि राजा की हत्या के बाद उसके आभूषण उसने किसी खास जगह पर छिपा दिए थे। ऐसे में पुलिस सोनम को उस जगह पर ले जाकर आभूषण जब्त करवा सकती है। इससे पहले डीजीपी ने पीटीआई को बताया कि सभी अरेस्ट किए गए आरोपियों को मंगलवार दोपहर में क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के लिए सोहरा ले जाया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि पुलिस इस मामले में केवल लव ट्रायंगल तक ही सीमित नहीं है बल्कि दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है।

बता दें कि शिलॉन्ग के पास स्थित सोहरा क्षेत्र में इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में पुलिस ने पत्नी सोनम उसके प्रेमी राज कुशवाहा और उसके साथियों को अरेस्ट किया था।

डीजीपी ने कहा कि हम इस मामले की गहराई तक जांच में जुटे हैं। हम जांच कर रहे हैं कि क्या इस मामले में और कुछ भी सामने आ सकता है क्या? यह बिल्कुल ही असामान्य घटना है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही वह अपने पति को लेकर इतना क्रूर कैसे हो सकती है? हमारे पास इस केस को लेकर पूरे सबूत है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts