HomeTrendingप्रधानमंत्री मोदी ने संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर बाबा साहेब अंबेडकर...

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर बाबा साहेब अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

-

Ambedkar Jayanti: अंबेडकर जयंती के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। देशभर में आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

 

 

दिल्ली में संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहेब को नमन किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी और खरगे के बीच हुई मुलाकात ने सबका ध्यान आकर्षित किया। दोनों नेताओं के बीच हल्की-फुल्की बातचीत और मुस्कुराहट ने एक संदेश दिया कि दिलों में कोई बैर नहीं है।

हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों, नेताओं और आम नागरिकों ने प्रेरणा स्थल पहुंचकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। संसद परिसर स्थित इस स्थल को विशेष रूप से सजाया गया था, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे। अंबेडकर जयंती के अवसर पर आम जनता के लिए भी प्रेरणा स्थल के द्वार खोले गए, जिसके चलते सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचे और संविधान निर्माता को नमन किया।

पीएम मोदी की प्रेरणा स्‍थल पर मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत भी हुई। पीएम मोदी और खरगे के बीच इस दौरान अच्‍छी केमिस्‍टी देखने को मिली। ऐसा लगा ही नहीं कि ये प्रतिद्वंदी पार्टियों के नेता हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts