Homepolitics news'एक खास धर्म के लोगों को मोदी के खिलाफ वोट करने को...

‘एक खास धर्म के लोगों को मोदी के खिलाफ वोट करने को कहा जा रहा है…’, ‘वोट जिहाद’ के मुद्दे PM ने कांग्रेस को घेरा

-

  • पीएम मोदी ने खरगोन में कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना।

मध्य प्रदेश: खरगोन में पीएम मोदी ने मंगलवार को एक सभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा- पाकिस्तान में आतंकी जिहाद की धमकी दे रहे हैं और यहां कांग्रेस के लोगों ने भी घोषणा कर दी है मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करों यानि मोदी के खिलाफ एक खास धर्म के लोगो को वोट करने को कहा जा रहा है। कांग्रेस किस स्तर पर उतर आई है। हताशा निराशा ने कांग्रेस को कहां ले जाकर पटका है।

 

 

मोदी ने कहा मैं आज आपसे विकसित भारत के संकल्प के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं… नर्मदा तट पर रहने वाले मांगने वाले को निराश नहीं करते और मैं आज आपसे मांगने आया हूं।

नरेंद्र मोदी ने कहा आपके एक वोट ने 500 साल की प्रतीक्षा खत्म करते भगवान राम का भव्य मंदिर बना दिया…यह तो ट्रेलर है अभी तो बहुत कुछ करना है।

मोदी ने कहा पाकिस्तान में आतंकी जिहाद की धमकी दे रहे हैं और यहां कांग्रेस के लोगों ने भी घोषणा कर दी है मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करों यानि मोदी के खिलाफ एक खास धर्म के लोगं को वोट करने को कहा जा रहा है। कांग्रेस किस स्तर पर उतर आई है। हताशा निराशा ने कांग्रेस को कहां ले जाकर पटका है… क्या वोट जिहाद आपको मंजूर है? क्या लोकतंत्र में यह बात चल सकती है? क्या संविधान ऐसी जिहाद के लिए अनुमति देता है। कांग्रेस के इरादे कितने भयानक है यह समझना हो तो उन लोगों की बातें सुनी होगी 20-25 साल से कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता रहे हैं अब ये लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं।

 

नरेंद्र मोदी ने कहा एक और व्यक्ति(कांग्रेस पार्टी के) ने कहा कि कांग्रेस पर मुस्लिम लीग और माओवादियों ने कब्ज़ा कर लिया है। तीसरे ने कहा, कांग्रेस के शहज़ादे का इरादा राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने का है। चौथे व्यक्ति ने कहा ये लोग पिछले दो साल से एक बड़ी साजिश से निकल कर आए, कांग्रेस में चर्चा हुई है मोदी को झूठे आरोप में फंसाओ, इसलिए आज कल संविधान को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है।

मोदी ने कहा …ये लोग(कांग्रेस) देश में आग लगाने की बातें कर रहे हैं। कांग्रेस-INDI गठबंधन को आस्था और देशहीत की परवाह नहीं है… कांग्रेस का पाकिस्तान प्यार चरम पर पहुंच रहा है। कांग्रेस के एक पूर्व सीएम ने कहा हमारी सेना आतंकी हमले करती है, पाकिस्तान तो निर्दोष है… कांग्रेस के एक और बड़े नेता ने कहा मुंबई आतंकी हमले में भी पाकिस्तान का हाथ नहीं था। एक और नेता ने भारत को धमकी देते हैं और कहते हैं पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हुई है… पाकिस्तान से इतनी मोहब्बत औऱ हमारी सेना से इतनी नफरत।

नरेंद्र मोदी ने कहा कांग्रेस की नज़र आपकी कमाई और आपके आरक्षण पर पड़ी है। वह किसी न किसी बहाने आपकी संपत्ति भी लूटना चाहते हैं और आपके आरक्षण पर भी डाका डालना चाहते हैं। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस SC-ST-OBC के हक का आरक्षण धर्म के आधार पर लूट चलाकर बांटना चाहती है।

मोदी ने कहा कर्नाटक में कांग्रेस सरकार है, उन्होंने रातों-रात सरकारी हुकूम निकाला। ऐसा कानून निकाला कि कर्नाटक में जितने मुसलमान हैं उन्हें OBC बना दिया… इसी मॉडल को वे(कांग्रेस) पूरे देश में लागू करना चाहते हैं।

 

https://twitter.com/AHindinews/status/1787722537188610224

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts