Homeदेशदेश को दहलाने की साजिश नाकाम

देश को दहलाने की साजिश नाकाम

-

– कश्मीर पुलिस ने डाक्टर के घर से दो एके 47 और विस्फोटक बरामद।

फरीदाबाद। देश में बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली से लगे हरियाणा के फरीदाबाद शहर में डॉक्टर के घर से 2 एके-47 राइफल और 350 किलो विस्फोटक पदार्थ को बरामद किया गया है। इसके साथ ही भारत को दहलाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज के एक पूर्व सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के लॉकर से एके-47 राइफल बरामद की गई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज मामले में गिरफ्तार दूसरे डॉक्टर की निशानदेही पर फरीदाबाद, हरियाणा से 300 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ के साथ 2 एके-47 बरामद किए हैं। इससे पहले अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर आदिल के लॉकर से एक एके-47 राइफल बरामद की गई थी। आदिल की गिरफ्तारी के बाद एक दूसरे डॉक्टर को भी पकड़ा गया था। बरामदगी पर अधिक विवरण और आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, 3 डाक्टरों पर आतंकी संगठनों से जुड़े होने का शक जताया जा रहा है। कश्मीर के अनंतनाग और पुलवामा से 2 डॉक्टर गिरफ्तार किए गए हैं। 1 डॉक्टर अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि इनका ताल्लुक अंसार गजवातुल हिंद आतंकी संगठन से हो सकता है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

इस रेड को जम्मू कश्मीर पुलिस ने अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर आदिल को कुछ दिन पहले पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा था, ये उसी का घर है। श्रीनगर पुलिस ने सहारनपुर से डॉक्टर आदिल को 7 नवंबर को अरेस्ट किया था। 8 नवंबर को उसके अनंतनाग के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक अङ-47, 2 पिस्टल और मैगजीन मिली थी और अब फरीदाबाद से उसके कमरे से ये सभी चीजें बरामद की गई हैं। यहां कई घातक हथियार मिले हैं।

क्या-क्या बरामद किया गया?

1 एके-47 असॉल्ट राइफल और 3 मैगजीन

एक पिस्टल और जिंदा कारतूस

दो खाली कारतूस

350 किलो विस्फोटक बरामद

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts