Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सामाजिक-राजनीतिक सशक्तिकरण का संकल्प लिया

मेरठ: सामाजिक-राजनीतिक सशक्तिकरण का संकल्प लिया

-

– पंचवटी इंस्टिट्यूट में आयोजन हुआ अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस पर भव्य सम्मेलन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर बाईपास घाट रोड स्थित पंचवटी इंस्टिट्यूट में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संयुक्त गुर्जर परिसंघ के तत्वावधान में एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सम्राट कनिष्क, समाज के महापुरुषों और क्रांतिकारियों की स्मृति को समर्पित था। इसमें समाज के उत्थान और जागरूकता पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

 

 

सम्मेलन में मुख्य संयोजक भोपाल सिंह गुर्जर और इंजीनियर जगदीश पुठ्ठा ने गुर्जर समाज में मौजूद सामाजिक कुरीतियों और राजनीतिक पिछड़ेपन के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। वक्ताओं ने सामाजिक सुधार के लिए ठोस कदम उठाने और नई पीढ़ी को जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित संरक्षकों और जिम्मेदार पदाधिकारियों ने आगामी 10 मई को सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के समाधान के लिए एक बड़े आयोजन का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही, समाज में व्यापक जनजागरण अभियान चलाने पर भी सहमति बनी, ताकि जागरूकता का संदेश हर वर्ग तक पहुंच सके।

आयोजन समिति ने सभी सुझावों को गंभीरता से लिया और उन्हें निष्पक्षता व समर्पण के साथ लागू करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुर्जर सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने की, जबकि संचालन संजीव प्रधान ने किया।

इस अवसर पर नवाब सिंह चपराना, बलराज डूंगर, डॉ. आदित्य गुर्जर, जितेंद्र प्रधान, सुमित प्रधान, प्रवीण प्रधान, पद्मेंद्र प्रधान, कुलदीप सिंह, सचिन चपराना, अश्वनी गुर्जर, कमरपाल फौजी, ललित गुर्जर, लवकुश शास्त्री और सुनील भड़ाना सहित संगठन के पदाधिकारी और गुर्जर समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts