Homeउत्तर प्रदेशMeerutरामलीला के लिए बनी योजना, पढ़िए खबर

रामलीला के लिए बनी योजना, पढ़िए खबर

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। श्री रामलीला कमेटी रजबन बाजार की ओर इस वर्ष की रामलीला को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष भी धूमधाम से रामलीला व दशहरे का उत्सव मनाया जाएगा। यह भी बताया कि दशहरा उत्सव में चार बैंड तीन सवारी राधा कृष्ण काली मां का अखाड़ा भी शामिल रहेगा। वहीं, राजवंश के विभिन्न मार्गो से होती हुई सवारी दशहरा स्थल पर पहुंचेगी। जहां पर रावण व मेघनाथ के पुतले जलाये जायेंगे।

साथ ही पदाधिकारी के चुनाव को लेकर यह निर्णय लिया गया के गत वर्ष के सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए, जिसमें अध्यक्ष राजेश यादव, मुकेश संरक्षक, सुधीर रस्तोगी डेरी वाले मुख्य संरक्षक, केवल कृष्ण शर्मा महामंत्री, सुनील कनौजिया और सतीश यादव कोषाध्यक्ष, श्याम मदान, सुधीर भटनागर, रजनीश यादव और दीपक मुखी चुने गए। संरक्षक में वीरेंद्र कनौजिया, राम मदान दुगार्दास कनौजिया, विनोद बेचैन वह अन्य सदस्यों में अशोक भटनागर, इंदर भाई अमरनाथ गुप्ता, शेर सिंह गुप्ता, गंगा शरण, दिनेश चौहान, सुभाष कनौजिया, दिनेश यादव, अभिषेक शर्मा, जॉन वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts