HomeCRIME NEWSसराफा व्यापारी दुकान चोरी के तीन आरोपी पकड़े गए

सराफा व्यापारी दुकान चोरी के तीन आरोपी पकड़े गए

-

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, आभूषण-नकदी मिला, दो तमंचा बरामद


शारदा रिपोर्टर मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र में सरार्फा कारोबारी की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी रविवार देर रात बिजौली कट के पास बंद पड़ी बिल्डिंग में चोरी के आभूषण लेने पहुंचे तीन आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में चोट लग गई, जबकि उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, 2,030 रुपए नकद और दो अवैध तमंचे बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर की मध्यरात्रि में खरखौदा क्षेत्र में सरार्फा कारोबारी की दुकान में चोरी हुई थी। मामले में थाना खरखौदा पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस और सर्विलांस टीम को लगाया गया था।

रविवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के आभूषण बिजौली कट के पास एक पुरानी बंद बिल्डिंग में छिपाए गए हैं। आरोपी सामान लेने वहां आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी।

इस दौरान हरिद्वारी उर्फ संजय निवासी ईशापुर, थाना निगोही, शाहजहांपुर के पैर में चोट आई। उसके साथी पुनीत और सूरज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने आरोपियों से बच्चों के चांदी के कड़े, सोने की बालियां, सात चांदी की अंगूठियां, नौ जोड़ी चांदी की पाजेब और 2,030 रुपए बरामद किए। इसके अलावा दो तमंचे भी आरोपियों के पास से मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी शाहजहांपुर के ईशापुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से दूसरी घटनाओं के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts