HomeCRIME NEWSसड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में मिला शव

सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में मिला शव

-

जेब में मिली डायरी से हुई पहचान, साढ़ू के घर गया था युवक


उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र के उन्नाव-संडीला मार्ग पर सोमवार सुबह सारंगहार गांव के पास सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव देखकर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़क जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक की जेब से मिली डायरी में दर्ज मोबाइल नंबरों के जरिए उसकी पहचान की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान औरास थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव निवासी राम नारायण उर्फ महेश (50) पुत्र स्व. बाबूलाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राम नारायण रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे आसीवन थाना क्षेत्र के लच्छा खेड़ा गांव में अपने साढ़ू के घर गया था। वहां पहुंचने पर घर पर कोई नहीं मिला, जिसके बाद वह वापस लौट आया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।

सोमवार सुबह सारंगहार गांव के पास उन्नाव-संडीला मार्ग किनारे पानी से भरे गड्ढे में उसका शव पड़ा मिला। राहगीरों और ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक डायरी मिली, जिसमें लिखे मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया गया। इसके बाद मृतक की पहचान हो सकी और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

बताया गया कि राम नारायण की पत्नी की करीब 12 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसके परिवार में दो बेटियां नीलम और शीलम तथा एक बेटा सोनू है। तीनों लखनऊ में रहकर पढ़ाई करते हैं। पिता की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधेड़ की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts