HomeAccident NewsPilibhit Accident news: ट्रैक्टर की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Pilibhit Accident news: ट्रैक्टर की चपेट में आकर मजदूर की मौत

-

– गोदाम पर काम के दौरान हुआ हादसा, पहिए के नीचे आकर कुचला।

पीलीभीत। बीसलपुर नगर में शुक्रवार सुबह एक गोदाम पर काम के दौरान एक श्रमिक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। 38 वर्षीय श्रमिक माल उतारने आया था। यह हादसा तब हुआ जब खड़ा ट्रैक्टर ढलान के कारण अचानक आगे सरक कर स्टार्ट हो गया और उसे रोकने के प्रयास में श्रमिक पहिए के नीचे आ गया।

 

 

मृतक की पहचान मोहल्ला हबीबुल्लाह खां जनूबी निवासी रेशू खां (38) पुत्र छोटे खां के रूप में हुई है। रेशू मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह लगभग 7:30 बजे वह स्टेशन रोड स्थित एक व्यापारी के गोदाम पर बोरियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाली करने पहुंचा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेशू ट्रॉली का पिछला हिस्सा खोलने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ढलान पर खड़ा ट्रैक्टर अचानक आगे सरकने लगा और स्टार्ट हो गया। रेशू ने अनियंत्रित ट्रैक्टर को रोकने और बंद करने के लिए उस पर चढ़ने की कोशिश की। इस प्रयास में उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला और कस्बा इंचार्ज विपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला।

बीसलपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक रेशू खां अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts