HomeAccident NewsSaharanpur Accident: कार ने मारी ऑटो को टक्कर, एक महिला की मौत,...

Saharanpur Accident: कार ने मारी ऑटो को टक्कर, एक महिला की मौत, आठ घायल

-

– घने कोहरे के कारण हुआ हादसा, हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से हुए घायल।

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र में भाटखेड़ी-सुभरी मार्ग पर कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार, आगे चल रहे अज्ञात डंपर और सामने से आ रहे आॅटो से भिड़ गई। हादसे में आॅटो सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार और आॅटो में सवार करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, अनुज कुमार पुत्र चंद्रकिरण, निवासी आमकी थाना नागल जिला सहारनपुर, अपनी स्विफ्ट डिजायर से पटनी स्थित डायट सेंटर जा रहे थे। कार में उनके साथ सोनम पत्नी मयंक कुमार निवासी साखन कला, रिंपल पत्नी अभिलाष निवासी मेरठ, नीरू पत्नी तरुण कुमार निवासी आमकी, जनेंद्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी बढ़ेडी कोली तथा सचिन आर्य पुत्र सुनील शास्त्री निवासी बढ़ेडी कोली सवार थे।

जैसे ही कार भाटखेड़ी-सुभरी के बीच पहुंची, आगे चल रहे एक अज्ञात डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। घने कोहरे के कारण चालक समय पर स्थिति भांप नहीं सका और कार डंपर से टकरा गई।
टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे आॅटो से जा भिड़ी। आॅटो में सवार पवित्रा पत्नी प्रवेश, निवासी आमकी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आॅटो सवार सोनित कुमार पुत्र जुम्मन, गांव सुभरी मेहराब तथा वसीम पुत्र इनाम, गांव सुभरी ख्वाजा गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी लोग भी चोटिल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वसीम, अनुज कुमार और रिंपल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात डंपर चालक की तलाश में जुट गई है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts