HomeAccident Newsपश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ने किया बैठक का आयोजन

पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ने किया बैठक का आयोजन

-

      09 नवंबर को मेरठ में जुटेंगे पश्चिम उत्तर प्रदेश के हजारों व्यापारी
      उत्तर प्रदेश में व्यापारी प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने को लेकर मांग


मेरठ– आज (4 नवंबर) को पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ने एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापार मंडल में मनोनित किए गए नये सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान पत्रकार वार्ता का भी आयोजन किया गया। संगठन का विस्तार करते हुए व्यापारी नेता प्रवीण वशिष्ठ को प्रदेश सचिव, अलीशान अहमद को मेरठ मंडल महासचिव, सौरम अग्रवाल को मेरठ मंडल उपाध्यक्ष, रजनीश भाटी महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल चौधरी महानगर महामंत्री, युवा व्यापारी नेता शिवम पटेल को महानगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ के पद पर सर्वसम्मति से माला पहनकर मनोनीत किया गया तथा व्यापारियों के हितों में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी व विभिन्न जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं० आशु शर्मा ने कहां के 09 नवंबर को मेरठ के पी०एल० शर्मा मेमोरियल हॉल इब्ज चौक पर पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल का आठवां स्थापना दिवस विशाल व्यापारी महासम्मेलन के रूप में मनाया जाएगा। महासम्मेलन में पश्चिम उत्तर प्रदेश के 20 जनपदों से हजारों की संख्या में व्यापारी जुटेंगे। पहली बार देहात/कस्बे का व्यापारी भी ट्रैक्टर ट्राली से व्यापारी सम्मेलन में आएगा।

प्रदेश अध्यक्ष पं० आशु शर्मा ने बताया कि महासम्मेलन में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया जाएगा व्यापारियों का विभिन्न सरकारी विभागों के द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के मामलों को उठाया जाएगा। जीएसटी विभाग के द्वारा पिछले कई सालों के जबरन नोटिस भेजकर व्यापारियों का शोषण लगातार किया जा रहा है। फूड विभाग सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों का शोषण कर रहा है।

09 नवंबर को मेरठ में 20 जिलों के व्यापारी प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर हुंकार भरेंगे। जिसमें उत्तर प्रदेश में व्यापारी प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने को लेकर मांग की जायेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts