Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशगोरखपुर-मुंबई ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप, सर्च अभियान जारी

गोरखपुर-मुंबई ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप, सर्च अभियान जारी

-

रेलवे स्टेशन मऊ पर जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके मौजूद।

मऊ। रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई जाने वाली 15018 ट्रेन में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी इलामारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, कोतवाल अनिल कुमार सिंह, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं।

 

 

सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल ट्रेन से यात्रियों को खाली कराया। इसके बाद बम स्क्वायड टीम की मदद से ट्रेन की सघन जांच शुरू की गई। यह घटना गोरखपुर से मुंबई जा रही ट्रेन संख्या 15018 में बम की सूचना मिलने के बाद हुई।

एसपी इलामारन जी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फोर्स, जीआरपी और आरपीएफ के जवान सर्च आॅपरेशन में जुट गए। ट्रेन की प्रत्येक बोगी की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं की भी जांच की जा रही है। इस घटना के कारण यात्रियों में अफरा-तफरी और चिंता का माहौल बना हुआ है। जांच पूरी होने तक ट्रेन को स्टेशन पर ही रोका गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts