HomeAccident Newsहिट एंड रन: डंपर की टक्कर से युवक की मौत

हिट एंड रन: डंपर की टक्कर से युवक की मौत

-

– घने कोहरे के चलते नहीं दिखा दौड़ रहा युवक, गाजीपुर हाईवे पर हुआ हादसा।

वाराणसी। मंगलवार की सुबह में हिट एंड रन में युवक की मौत हो गई। कोहरे का फायदा उठाते हुए आरोपी वाहन मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीण हाईवे पर जाम लगाने की तैयारी करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत करवाया। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

 

 

यह पूरा मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोलनापुर ग्राम सभा के पास गाजीपुर हाईवे की है। मृतक की पहचान ढाका ग्राम सभा निवासी कमल निषाद के इकलौते पुत्र आकाश के रूप में हुई है। आकाश रोज की तरह दौड़ लगाने के लिए चौबेपुर जा रहा था। इसी दौरान गाजीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। आकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि आरोपी वाहन कुहरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर पहुंचे और हाईवे जाम करने की तैयारी करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत करवाया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि आकाश एक अत्यंत गरीब परिवार से था और क्षेत्र में मेहनती व अनुशासित युवक के रूप में जाना जाता था।

वहीं, चौबेपुर एसओ इंद्रेश कुमार ने कहा कि फुटेज के माध्यम से आरोपी डंपर का पता लगाया जा रहा है। साथ ही मृतक के परिजन को उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts