Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: यूपी में पारा 2.6 डिग्री, 8वीं तक के स्कूल फिर...

UP Weather: यूपी में पारा 2.6 डिग्री, 8वीं तक के स्कूल फिर हुए बंद

-

– 40 जिलों में छाया घना कोहरा, 50 फ्लाइट्स और 100 ट्रेन हुई लेट, हार्ट के मरीज 50प्रतिशत तक बढ़े।

लखनऊ। यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। पारा 3डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मंगलवार सुबह कानपुर, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच समेत 40 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। कई जगह विजिबिलिटी शून्य तक सिमट गई। राजधानी लखनऊ भी देर रात से ही घने कोहरे की चपेट में है।

 

 

कई जिलों में सड़कों पर सन्नाटा रहा। कुछ जगह पर ओस की बूंदें रिमझिम बारिश की तरह महसूस हुईं। सुबह लोग घरों के बाहर अलाव जलाकर बैठे नजर आए। काम से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

24 घंटे की बात करें तो इटावा सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह मनाली (3 डिग्री) से भी कम था। इसके अलावा, गोरखपुर में पारा 4.5डिग्री, कानपुर नगर में 4.6डिग्री, आजमगढ़ में 5.2डिग्री तक पहुंच गया।

बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रदेशभर के 8वीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद हैं। बाकी बदले हुए समय (सुबह 10 बजे) पर खुल रहे हैं। इसके अलावा बरेली-अंबेडकरनगर, चंदौली में 12वीं तक के स्कूल 10 जनवरी, बदायूं-महाराजगंज में 7 और आगरा-मथुरा में 8 जनवरी तक बंद हैं।

विमान चक्कर लगाकर लौटा

कोहरे के चलते 50 से ज्यादा उड़ानें लेट रहीं। दिल्ली से लखनऊ आने वाली उड़ान 2171 को लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली। विमान आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद लौट गया। इसके अलावा, यहां 15 से ज्यादा उड़ानें लेट रहीं। ऐसे ही वाराणसी में 20, गोरखपुर में 9, प्रयागराज में 3 और कानपुर में 4 फ्लाइट्स लेट रहीं।

100 से ज्यादा ट्रेनें लेट

लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रहीं। कोहरे की वजह से सुबह की ट्रेन रात में पहुंच रही हैं। लंबी दूरी ट्रेनें तो 20-20 घंटे की देरी से चल रही हैं। स्टेशनों पर यात्री ठिठुरने को मजबूर हैं।

हार्ट के मरीज 40 से 50 प्रतिशत बढ़े

कानपुर कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल के डॉ. अवधेश शर्मा ने बताया कि ठंड में हार्ट के मरीज 40 से 50 प्रतिशत बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा मरीज 50 साल के ऊपर वाले हैं। पहले 700 के आसपास डढऊ होती थी। आजकल यह बढ़कर 1100 से 1200 हो गई है। ठंड में जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलना चाहिए।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आंशिक शीतलहर जैसे हालात अभी बने रहेंगे। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहने और धूप निकलने से दिन के समय ठंड से कुछ राहत रहेगी, लेकिन सुबह और शाम के वक्त गलन बरकरार रहेगी। हालात अगले चार से पांच दिनों तक ऐसे ही बने रह सकते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts