शारदा रिपोर्टर, मेरठ। कस्तूरबा गांधी छात्रावास की दीवार गिरने से मचा हड़कंप। दोपहर के समय अचानक भर-भराकर गिरी दीवार। दीवार गिरने से कई दो पहिया वाहन हुए क्षतिग्रस्त। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई नहीं था, क्षेत्रवासियों के अनुसार-यहां अक्सर बच्चे खेलते रहते हैं।
क्षेत्रवासी जर्जर दीवार को लेकर पहले भी स्कूल प्रबंधन को सतर्क कर चुके हैं। कोतवाली थानाक्षेत्र क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरबा गांधी छात्रावास की घटना।