HomeEducation Newsमेरठ: सीसीएसयू के पल्लव चौधरी को मिला सीएम सिल्वर मेडल सम्मान

मेरठ: सीसीएसयू के पल्लव चौधरी को मिला सीएम सिल्वर मेडल सम्मान

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संचालित सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र और एनसीसी कैडेट पल्लव चौधरी को उत्तर प्रदेश निदेशालय द्वारा मुख्यमंत्री सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में यह पुरस्कार उन्हें मेजर जनरल अनिन्नदय सेन गुप्ता— जनरल-आॅफ-कमांड (सेंट्रल कमांड) द्वारा प्रत्‍यक्ष रूप से प्रदान किया गया।

 

 

इस सम्मान का उद्देश्य राज्य के उन युवाओं को पहचान देना है, जिन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता व सामाजिक योगदान में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई हो।

पल्लव ने इस उपलब्धि को न केवल की व्यक्तिगत सफलता माना है, बल्कि इसे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा व उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में देखा है, जो नवीनीकरण, अनुशासन व नेतृत्व के माध्यम से समाज-देश सेवा में रुचि रखते हैं।

सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. नीरज सिंघल ने कहा —पल्लव की यह उपलब्धि यह दिखाती है कि संस्थान न सिर्फ शिक्षा देता है, बल्कि विद्यार्थियों को बहुआयामी विकास का अवसर भी देता है। यह सीसीएसयू के उन लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो अध्ययन के साथ-साथ सामाजिक दायित्व निभाना चाहते हैं। हम उन पर गर्व महसूस करते हैं।

एनसीसी इकाई के प्रभारी डॉ अनिल कुमार यादव ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पल्लव द्वारा हासिल यह सम्मान विश्वविद्यालय की समर्पित मेहनत व अनुशासन का परिणाम है। इससे स्पष्ट है कि युवा बेहतर भविष्य के साथ-साथ देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी से भी वाकिफ हैं। हम चाहेंगे कि और छात्रों में भी ऐसी ऊर्जा, अनुशासन व सेवा भावना बने।

पल्लव चौधरी ने कहा कि वह इस उपलब्धि को एक प्रारंभिक कदम मानते हैं। भविष्य में वे डिफेंस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, साथ ही सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय सेवा व नवयुवाओं को प्रेरित करने का काम करना चाहते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts