Homepolitics newsकृषि और किसान कल्याण पर चर्चा नहीं चाहता विपक्ष, केन्द्रीय कृषि मंत्री...

कृषि और किसान कल्याण पर चर्चा नहीं चाहता विपक्ष, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया आरोप

-


एजेंसी, नई दिल्ली। संसद में बजट सत्र का दूसरा भाग हंगामे के भेंट चढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भी संसद को स्थगित करना पड़ा था। विपक्षी दलों के लगातार हंगामे पर अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है। शिवराज ने आरोप लगाया है कि विपक्ष, कृषि और किसान कल्याण को लेकर चर्चा नहीं चाहता। शिवराज ने कहा है कि कल कृषि पर चर्चा थी, विपक्ष के चलते कृषि किसान कल्याण पर चर्चा नहीं हो सकी।

 केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “कल संसद में खेती-बाड़ी और किसानों पर चर्चा होनी थी। चर्चा लोकतंत्र के प्राण हैं। किसानों का कल्याण प्रधानमंत्री मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम चाहते थे कि कृषि और किसानों पर विपक्ष भी सार्थक चर्चा करे और अच्छे सुझाव दे, लेकिन दुख की बात है कि कल विपक्ष ने हंगामा करके कृषि और किसानों पर चर्चा को बाधित करने का पाप किया है। मैं विपक्ष से आग्रह करता हूं कि वे आज इस चर्चा को होने दें, ताकि हम किसान कल्याण के कामों को आगे बढ़ा सकें।”

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts