Homeउत्तर प्रदेशMeerutखुले नाले ने ले ली एक और व्यक्ति की जान

खुले नाले ने ले ली एक और व्यक्ति की जान

-

नगला तासी में मिला युवक का शव, नगर निगम पर फूटा लोगों का गुस्सा


शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नगला तासी गांव में मंगलवार सुबह नाले में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नाले में शव पड़ा देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। उसने हरे रंग की शर्ट और लोअर पहन रखा था। शव पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। लोगों का कहना है कि सोमवार को जेसीबी से नाले की सफाई कराई गई थी, लेकिन सफाई के बाद नाले को खुला छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि नाले को ढक दिया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था।

स्थानीय लोगों का अनुमान है कि युवक नशे की हालत में नाले के पास बैठा होगा और संतुलन बिगड़ने पर उसमें गिर गया। अधिक नशा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया और उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

घटना के बाद क्षेत्र में नगर निगम के प्रति नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने खुले नालों को हादसों का कारण बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts