Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: भावनपुर क्षेत्र में एक मकान का छज्जा गिरने से एक मजदूर...

मेरठ: भावनपुर क्षेत्र में एक मकान का छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत, एक की हालत गंभीर

-

– मलबे में दबे एक मजदूर की हालत गंभीर, आनंद अस्पताल में भर्ती।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में गजेंद्र के मकान का छज्जा अचानक गिर गया है। बताया जा रहा है कि कई लोग छज्जे के नीचे दबे हैं। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। राहत और बचाव काम चल रहा है। जिस व्यक्ति की मौत हुई है, वो अम्हेड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है।

भावनपुर के मानपुर में गजेंद्र पुत्र लीलासिंह का मकान बन रहा है। इस मकान का काम ठेकेदार नरेश कर रहा है। शनिवार को मकान के एक अन्य लिंटर को डालने के लिए दो मजदूर शटरिंग लगा रहे थे। तभी कुछ शटरिंग कम पड़ गई। जिस कारण सात दिन पहले छज्जे के लिंटर में लगी शटरिंग को मजदूर हटाकर दूसरे लिंटर में लगाने लगे।

इस दौरान जैसे ही मजदूरों ने शटरिंग हटाई तो मात्र सात दिन पुराने छज्जे का लिंटर भरभराकर शटरिंग सहित गिर पड़ा। जिसके नीचे काम कर रहे दोनों मजदूर दब गए। जबकि एक अन्य पास खड़ा युवक मामूली रूप से घायल हो गया। मलबे के नीचे दबे अम्हेड़ा किठौर के रहने वाले रोहित पुत्र यशपाल की मौके पर ही मौत हो गई। रोहित 32 साल का अविवाहित युवक था।

वहीं दूसरे युवक का नाम विवेक है। जो गंभीर घायल है, उसे घायल हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से उसे मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन विवेक के परिजन उसे निजी अस्पताल ( आनंद अस्पताल) में ले गए और भर्ती करा दिया।

विवेक के दोनों पैरों में फ्रेक्चर के साथ ही रीढ़ की हड्डी में भी गंभीर चोट आयी है। विवेक की शादी हो चुकी है। वहीं विवेक के मलबे में दबकर घायल होने की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है। घायल को अजय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर सीओ सदर देहात शिवप्रताप भी पहुंचे हैं। मामले की जानकारी कर रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts