HomeTrendingखुर्जा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

खुर्जा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

-

 पुलिस हत्या या दुर्घटना के एंगल से जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम को भेजा


बुलंदशहर। खुर्जा सिटी स्टेशन के पास तेलियाघाट फाटक पर रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। देर रात मिले शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, देर रात स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का लहूलुहान शव देखा। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।

मृतक युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है, जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक, युवक के सिर पर गहरे घाव हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

खुर्जा नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts