HomeTrendingहसनपुर में जबरन धर्मांतरण-अपहरण की आशंका

हसनपुर में जबरन धर्मांतरण-अपहरण की आशंका

-

शिकायत पर पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक समेत चार पर किया मुकदमा दर्ज


अमरोहा। हसनपुर में एक दलित युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने और धर्मांतरण का आरोप लगा है। युवती के पिता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी, हसनपुर को शिकायत देकर बताया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी को जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस मामले में एक निजी नर्सिंग होम के संचालक समेत चार नामजद और दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी 24 वर्षीय बेटी पूर्व में एएनएम का कोर्स कर रही थी और हसनपुर स्थित साई जीवन दान नर्सिंग होम में नर्सिंग का कार्य सीख रही थी। पिता ने अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी। 7 जुलाई को अस्पताल संचालक ने उनकी बेटी को अस्पताल बुलाया, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटी।

जब पिता अपनी बेटी को ढूंढते हुए अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें डॉक्टर और अन्य स्टाफ मिला। अस्पताल संचालक की पत्नी ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी अब मुस्लिम बन गई है और उसका निकाह होगा। जब पिता ने बेटी से मिलने की बात कही, तो वहां मौजूद स्टाफ ने कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को लालच और प्रलोभन देकर अपने प्रभाव में रखा जा रहा है। उन्हें आशंका है कि बेटी के साथ कोई अनैतिक कार्य या जबरन धर्म परिवर्तन जैसी अवैध गतिविधि की जा सकती है। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि चिकित्सक स्टाफ अस्पताल की आड़ में संगठित रूप से गो तस्करी और धर्मांतरण जैसी कई अवैध गतिविधियां करता है।

पीड़ित पिता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से बेटी को सुरक्षित बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर अस्पताल संचालक अटटन, शाहनवाज, नाजरीन, जुनैद तथा दो से तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts