spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, January 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा से जनता त्रस्त, अब कांग्रेस का समय: मैराजुद्दीन

भाजपा से जनता त्रस्त, अब कांग्रेस का समय: मैराजुद्दीन

-

– पूर्व मंत्री डा. मैराजुद्दीन कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद पहुंचे मेरठ, स्वागत कार्यक्रम में बोले


शारदा रिपोर्टर, मेरठ– शनिवार (26 अक्टूबर) को जनहित संघर्ष समिति द्वारा कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने पूर्व मंत्री डॉ मेराजुद्दीन का अभिनंदन समारोह रजबन बड़ा बाजार में किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने बूके देकर उनका स्वागत किया। वहीं, अभिनंदन समारोह में पहुंचे पूर्व मंत्री डा मेराजुद्दीन भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि, आने वाला समय कांग्रेस का है। क्योंकि देश की जनता अब केन्द्र की मोदी सरकार के झूठे वादों से परेशान हो गई है। उन्होंने कहा कि, देश की जनता अब बदलाव चाहती है और यह बदलाव केवल और केवल कांग्रेस पार्टी ही ला सकती है। उन्होंने बताया कि, अब वह कांग्रेस पार्टी में रहकर कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएंगे। साथ ही जनता के हित की लड़ाई लड़ेंगे और जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाएंगे।

बता दें कि, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन अहमद हाल ही में गाजियाबाद में आयोजित कांग्रेस के संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन में पहुंचकर समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पिछले दिनों उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल से इस्तीफा दिया था। उनकी कांग्रेस में वापसी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अनिवाश पांडे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कराई।

पूर्व में डॉ. मेराजुद्दीन अहमद 1998 तक कांग्रेस में रहे, सपा में शामिल होकर 1998 और 1999 में बागपत संसदीय सीट से चुनाव लड़ा। इसके बाद 2010 से 2017 तक फिर कांग्रेस में रहे थे। 2017 में रालोद में शामिल हो गए। पिछले माह ही रालोद का साथ छोड़ा था, शुक्रवार को वह फिर कांग्रेस में शामिल हो गए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts