HomeCRIME NEWSभाकियू की प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया थाना प्रभारी पर बदतमीजी का आरोप,...

भाकियू की प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया थाना प्रभारी पर बदतमीजी का आरोप, कहा: नहीं हुई सुनवायी तो करेंगी आत्मदाह

-

मेरठ– भारतीय किसान यूनियन की महिला पदाधिकारी ने शनिवार को अपने आवास पर प्रेस कॉंफ्रेस आयोजित करते हुए बताया कि पुलिस थाने में गुंडागर्दी दिखा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने उनके साथ उस वक्त बदतमीजी की, जब वे अपने गांव के पड़ोसियों के विवाद में उनके बुलाने पर फैंसले के लिए थाने गयी थी।

शनिवार (26 अक्टूबर) को भाकियू महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता चौधरी ने बताया कि पास के गांव जटोली में पड़ोसियों का झगड़ा हो गया था। जिसको लेकर पड़ोसियों ने उन्हें फैंसले के लिए थाने बुलाया था। जब वह थाने पहुंची तो, वहां उनकी पुलिस ने नहीं सुनी और कंकरखेड़ा प्रभारी ने उनके साथ बदतमीजी की।

उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से जब कोई सुनवाई नहीं की गई तो, वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने के बाहर आकर बैठ गयीं। आरोप है कि इसके बाद बाद थाना प्रभारी ने उनके कार्यकर्ताओं व उनकी बहन के बेटे के साथ थाने में अंदर ले जाकर पिटाई कर दी।

उनका आरोप है कि वह शिकायत को लेकर अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। उनका कहना है कि यदि इसपर कोई सुनवाई नहीं होती है तो, वे किसी धार्मिक स्थल पर जाकर आत्मदाह करेंगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts