Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशन्यूड किन्नरों ने आधी रात हाईवे पर हंगामा किया, एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर...

न्यूड किन्नरों ने आधी रात हाईवे पर हंगामा किया, एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

-

– वसूली और क्षेत्र बंटवारे के विवाद में एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

अलीगढ़। गुरुवार देर रात किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। वसूली और क्षेत्र बंटवारे के विवाद को लेकर किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद किन्नरों ने नग्न होकर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटा।
किन्नरों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे 2 किलोमीटर तक जाम लग गया। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किन्नर मान नहीं रहे थे। तीन घंटे तक किन्नर हंगामा करते रहे। किसी तरह से अफसरों ने किन्नरों को शांत कराया। मामला बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मालगोदाम इलाके का है।

पुलिस के मुताबिक, मालगोदाम और मसूदाबाद बस स्टैंड के आसपास आने वाली रोडवेज बसों में रुपए वसूली को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। एक पक्ष ने आरोप लगाया- दूसरे पक्ष के लोग उनके क्षेत्र में आकर बसों से रुपए मांगने का काम करते हैं। वे कई बार उन्हें मना कर चुके हैं।

गुरुवार देर रात को जब उन्होंने बसों में रुपए मांगने से दूसरे पक्ष को रोका, तो हंगामा करने लगे। मारपीट पर उतार आए। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी और फिर जमकर विवाद और हंगामा हुआ। किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत कराया गया।

हंगामे के दौरान एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष में शामिल किन्नर फर्जी हैं। वे पुरुष हैं और फर्जी तरीके से किन्नर बनकर लोगों से जबरन वसूली करते हैं। यह बात सुनकर दूसरे पक्ष के किन्नरों ने अपने कपड़े उतार दिए। किन्नरों का नग्न प्रदर्शन देखकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बन्नादेवी थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो पक्षों में विवाद हुआ था। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। अगर किसी पक्ष से लिखित तहरीर मिलती है, तो मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts