Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: 28 से 30 जून के लिए मौसम विभाग ने जारी...

UP Weather: 28 से 30 जून के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

-

  • प्रदेश में आज 14 जिलों में होगी भारी बारिश।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बीते दो दिनों से मानसून की सक्रियता बढ़ी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पश्चिमी और तराई इलाकों के 14 जिलों में शुक्रवार के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। साथ ही 55 जिलों में गरज चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थ नगर, सुल्तानपुर,अमेठी, बाराबंकी, सोनभद्र, गोरखपुर, वाराणसी समेत के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।हालांकि, पूर्वी हिस्से में हो रही छिटपुट बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली है। सभी को मामसून की अच्छी बारिश का इंतजार है।मौसम विभाग की मानें तो यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में होगी अच्छी बारिश के संकेत हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पश्चिमी यूपी, तराई और बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के संकेत हैं। 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में अच्छी बारिश की संभावना है।

यहां है भारी बारिश की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। जबकि बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिजार्पुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts