Homemausamबारिश का नहीं नामोनिशान, बढ़ती उमस कर रही परेशान

बारिश का नहीं नामोनिशान, बढ़ती उमस कर रही परेशान

-

– हल्की बूंदाबांदी के चलते नहीं मिल रही लोगों को उमस से राहत, जनता परेशान।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही मेरठ में एक बार फिर उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। हालांकि, कुछ दिनों पहले रुक-रुक कर हल्की बारिश देखने को जरूर मिली। लेकिन, धूप के दर्शन भी हो रहे हैं। जिससे उमस वाली गर्मी बढ़ रही है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। बारिश कम होने की वजह से धूप का समय बढ़ सकता है और उमस वाली गर्मी परेशान कर सकती है।

 

विशेषज्ञों की मानें तो अगस्त में औसतन भी बारिश नहीं हुई। जबकि, उमसभरी गर्मी शहरवासियों को रोजाना ही परेशान करती हुई दिखाई दे रही है। बात अगर शुक्रवार की करें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 के आसपास देखा गया। जबकि, शनिवार को तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन मौसम में नमी होने के चलते लोगों को उमसभरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। जबकि, रही सही कसर बिजली ने निकाल दी। शहर के अधिकांश इलाकों में घंटों बिजली गुल होने से लोगों को पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी।

जबकि, कई इलाकों में तो सुबह से ही बिजली गायब होने से लोग परेशान दिखाई दिए। लोगों का कहना था कि, कुछ समय के लिए ही लाइट आती है और फिर चली जाती है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी में लाइट और पानी दोनों के लिए ही परेशान होना पड़ता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts