HomeCRIME NEWSदिल्ली के होटल में ब्रिटिश महिला से रेप का आरोपी गिरफ्तार, सोशल...

दिल्ली के होटल में ब्रिटिश महिला से रेप का आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

-


नई दिल्ली: दिल्ली के एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ब्रिटिश महिला का साथी है। उसे महिला को छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ब्रिटिश महिला ने दिल्ली पुलिस से की शिकायत में बताया है कि उसकी सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टग्राम’ के जरिए एक आरोपी से दोस्ती हुई थी। वह उससे मिलने के लिए इंडिया आई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एचटी मीडिया ने एएनआई न्यूज के हवाले से बताया है कि ब्रिटिश महिला ने दिल्ली पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसकी सोशल मीडिया के जरिए युवक से बातचीत शुरू हुई थी। वह उससे मिलने के लिए इंडिया आई थी। दिल्ली के महिपालपुर के एक होटल में 2 लोगों ने ब्रिटिश महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों में से एक की पहचान कैलाश के रूप में हुई है, जिसने पीड़िता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। महिला की ओर से शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही ब्रिटिश उच्चायोग को इस घटना की जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार, “दिल्ली के महिपालपुर के एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथी को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।”

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा मयूर विहार निवासी कैलाश को इंस्टाग्राम रील बनाने का शौक है। कुछ महीने पहले वह सोशल मीडिया मंच के जरिए लंदन निवासी महिला से जुड़ा था। महिला महाराष्ट्र और गोवा की यात्रा पर थी। महिला ने कैलाश से संपर्क किया और उसे मिलने के लिए आमंत्रित किया। हालांकि, कैलाश ने यात्रा करने में अपनी असमर्थता व्यक्त की और इसके बजाय उसे दिल्ली आने को कहा। दिल्ली के महिपालपुर स्थित होटल में ब्रिटिश महिला ने ही रूम बुक करवाया था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts