Homeउत्तर प्रदेशMeerutDelhi Meerut Rapid Rail : शताब्दीनगर से जल्द चलेगी नमो भारत, कॉरिडोर...

Delhi Meerut Rapid Rail : शताब्दीनगर से जल्द चलेगी नमो भारत, कॉरिडोर पर तेजी से चल रहा काम

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के मेरठ दक्षिण स्टेशन तक रेल चालू होने के बाद अब एनसीआरटीसी ने शताब्दीनगर तक के कॉरिडोर पर काम तेज हो गया है। इसके लिए एनसीआरटीसी ने मेरठ दक्षिण से शताब्दीनगर तक ग्राउंड डेवलपमेंट काम के लिए कंपनियों से प्रस्ताव मांगे है। अब अगले चरण में रैपिड रेल कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का संचालन मेरठ दक्षिण से शताब्दीनगर के बीच होना है।

18 अगस्त को रैपिड रेल कॉरिडोर पर नमो भारत का संचालन साहिबाबाद से मेरठ दक्षिण के बीच शुरू कराया गया था। अब एनसीआरटीसी की ओर से प्रयास है कि दिसंबर तक मेरठ में शताब्दीनगर तक और दिल्ली की ओर आनंद विहार तक नमो भारत का संचालन प्रारंभ हो जाए।

 

मेरठ में मेरठ दक्षिण से शताब्दीनगर के बीच करीब छह किलोमीटर के कॉरिडोर को फाइनल टच देने, ग्राउंड डेवलपमेंट और सौंदर्याकरण आदि कार्यों के लिए एनसीआरटीसी ने सूचना जारी कर दी है। गुरुवार को जारी सूचना के शताब्दीनगर स्टेशन पर काम तेज से हो रहा है। तहत इन कार्यों को लेकर विभिन्न कंपनियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं ताकि जल्द से जल्द कार्य हो सके।

वैसे सिविल निर्माण कार्यों का काम तो एनसीआरटीसी की दूसरी एजेंसी के स्तर से युद्ध स्तर पर चल रहा है। दावा है कि जल्द सारे कार्य को पूर्ण कर इस कॉरिडोर पर संचालन प्रारंभ कर दिया जाए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts