Homeउत्तर प्रदेशMeerutमुस्कान- साहिल की कल होगी ऑनलाइन पेशी

मुस्कान- साहिल की कल होगी ऑनलाइन पेशी

-

– कोर्ट में साबित करेंगे अपनी बेगुनाही, 22 गवाहों की हो चुकी है गवाही

शारदा रिपोर्टर मेरठ। चर्चित नीला ड्रम सौरभ हत्याकांड में आरोपित सौरभ की पत्नी मुस्कान, प्रेमी साहिल कल मगलवार को कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। ब्लू ड्रम चर्चित केस में अब 313 की कार्रवाई शुरू हो रही है। सुनवाई की पहली तारीख 15 अप्रैल थी लेकिन विशेष कारणों से उस तारीख पर सुनवाई नहीं हुई थी। इसलिए अगली तारीख 18 अप्रैल लगी थी। इसमें दोनों अपना पक्ष रखना था। लेकिन सुनवाई टलकर अब 21 अप्रैल की डेट लगी है।

 

 

मर्चेंट नेवी आॅफिसर सौरभ की हत्या मामले में 22 गवाहों की गवाहियां अदालत में हो चुकी है। इन गवाहियों के बाद एविडेंस क्लोज हो चुके हैं। अब 313 की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके बाद फाइनल जिरह होगी और कोर्ट इस हत्याकांड पर अपना फैसला सुनाएगी।

मुस्कान-साहिल जिन 22 गवाहों ने अब तक अदालत में गवाही दी है उसमें मुस्कान-साहिल पर तमाम आरोप लगे हैं। जो बताते हैं कि सौरभ की हत्या मुस्कान-साहिल ने मिलकर की थी। 22 गवाहों की गवाहियों के आधार पर दोनों से लगभग 15-20 सवाल पूछे जाने है। जिसका इन्हें जबाव देना पड़ेगा।

अगर मुस्कान-साहिल अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत साबित नहीं कर पाए तो उनको सजा होना तय है। कोर्ट दोनों से सवाल पूछेगा। लगभग 1-2 घंटे तक ये प्रक्रिया चलेगी। 313 की प्रक्रिया में आरोपित को खुद कोर्ट के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखना पड़ता है।

लेकिन मुस्कान-साहिल की सुरक्षा को देखते हुए उनको आॅनलाइन जोड़कर वीसी के जरिए सुनवाई कराना तय हुआ है। दोनों पर पिछली बार वकीलों ने कचहरी में हमला कर दिया था। डिलीवरी के दौरान भी मेडिकल अस्पताल में मुस्कान के पीछे भीड़ पड़ गई थी। दोनों की सुरक्षा के मद़देनजर उन्हें जेल से आॅनलाइन जोड़कर सुनवाई करना तय हुआ था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts