HomeTrendingप्रयागराज में आज से हनुमंत कथा, भव्य पंडाल बनकर तैयार

प्रयागराज में आज से हनुमंत कथा, भव्य पंडाल बनकर तैयार

-

– करीब 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना।

– 3000 पुलिसकर्मियों के साथ 500 सीसीटीवी से निगरानी।।

प्रयागराज। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रयागराज में होने वाली हनुमंत कथा के लिए 13,000 वर्गमीटर में भव्य पंडाल बनकर तैयार है। अरैल के यमुना तट आज से यानी 21 अप्रैल कथा शुरू होगी। जो कि 23 अप्रैल तक दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। इस दौरान करीब 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

 

 

पंडाल में करीब 20-22 हजार श्रद्धालुओं की बैठने की व्यवस्था है। जबकि पूरा आयोजन करीब छह एकड़ एरिया में है। पंडाल में भक्तों के आने और जाने के लिए 8 एंट्री गेट बनाए गए हैं। 3000 पुलिसकर्मियों के साथ 500 सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।

कथा के लिए लगभग 100 फीट लंबा और 64 फीट चौड़ा, कुल 6400 वर्गफीट का स्टेज बनाया है। स्टेज के पीछे 4 वीवीआईपी रूम हैं। स्टेज के सामने लगभग 3000 वर्गफीट में वीवीआईपी गैलरी बनाई गई है जहां सोफे लगाए गए हैं। यहां 200 से अधिक वीवीआईपी के बैठने की व्यवस्था है। इसी के पीछे 500 वीआईपी के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं।

श्रद्धालुओं को हर कोने से कथा का अनुभव देने के लिए पंडाल के बीच में और पीछे के एरिया में 8 बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। गर्मी से राहत दिलाने के लिए 250 से ज्यादा पंखे लगाए गए हैं।

हनुमंत कथा के दौरान करीब 3000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसमें 8 एडिशनल एसपी और 21 डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी होंगे। पूरे आयोजन स्थल को 8 जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा 10 फायर टेंडर और फायर ब्रिगेड की टीम भी रहेगी।

आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाई गई है। आकस्मिक स्थिति के लिए रिजर्व फोर्स भी तैनात रहेगी। हनुमंत कथा के दौरान करीब 500 सीसीटीवी कैमरे चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। कंट्रोल रूम से मास्टर स्क्रीन के जरिए 24 घंटे नजर रखी जाएगी।

कथा के दौरान भीड़ मैनेजमेंट पर विशेष फोकस रहेगा। भीषण गर्मी को देखते हुए 50 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। जहां डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती रहेगी। कथा के दौरान रोज 40 हजार लोगों के लिए भंडारा तैयार किया जा रहा है। जो कि अलग-अलग पंडाल में बांटा जाएगा।

कथा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए आठ पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इन्हीं पार्किंग में श्रद्धालु अपने वाहन खड़े करेंगे और इसके बाद उन्हें मुख्य आयोजन स्थल तक जाने के लिए पैदल जाना होगा। ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए करीब 350 यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जो मंगलवार सुबह से ही ड्यूटी पर मुस्तैद हो गए हैं।

हनुमंत कथा के दौरान अरैल स्थित पंडाल में कई वीआईपी, संतों के आगमन का दावा आयोजकों की ओर से किया गया है। 22 अप्रैल को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शामिल होने का कार्यक्रम तय है। इसके अलावा आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद, अवधेशानंद गिरी, बालक नंद गिरी, यमुनापुरी, वासुदेवानंद सरस्वती, राजेंद्र दास, संतोष आचार्य, बालवीर गिरी, देवकीनंदन ठाकुर, इंद्रेश, बालकृष्ण, अनिरुद्ध आचार्य, पुंडरीक गोस्वामी, उत्तम दास, गौरंगी, गौरी श्याम सुंदर पाराशर, राम जगलूर और अभिरामाचार्य जैसे संतों को भी न्योता भेजा गया है।

आयोजक मंडल का दावा है कि कार्यक्रम के लिए कई राजनेताओं और कलाकारों को भी न्योता भेजा गया है। इनमें मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, बृजभूषण सिंह, रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, बृजेश सिंह, नितीश भारद्वाज, पुनीत ईश्वर, फिरोज खान, गजेंद्र सिंह, कन्हैया मित्तल और कवित्री अनामिका जैन अंबर प्रमुख हैं। आयोजन के अंतिम दिन 23 अप्रैल को भजन गायक हंसराज रघुवंशी का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts