Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: मां के प्रेमी ने बेटी पर बनाया संबंध का दबाव,...

Meerut News: मां के प्रेमी ने बेटी पर बनाया संबंध का दबाव, केस दर्ज

-

– इंकार करने पर फोटो वायरल करने की दी धमकी, मां व प्रेमी दोनों पर केस दर्ज।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला के प्रेमी पर उसकी बेटी पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मां और प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

कंकरखेड़ा की एक कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मां का शशिकांत शर्मा नामक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती का आरोप है कि मां और शशिकांत शर्मा दोनों मिलकर उस पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहे थे।

युवती ने यह भी बताया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि 1 फरवरी की रात शशिकांत शर्मा ने युवती को मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजे और संबंध बनाने के लिए कहा।

युवती के इंकार करने पर आरोपी ने उसके फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी। पीड़िता ने जब ाह बात अपनी मां को बताई, तो मां ने बेटी का साथ देने के बजाय प्रेमी का पक्ष लिया और युवती के साथ मारपीट की।

इंस्पेक्टर विनय कुमार ने जानकारी दी कि युवती की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts