HomeAccident Newsमेरठ: पिता की मौत सुनकर लौट रहे बेटे की मौत

मेरठ: पिता की मौत सुनकर लौट रहे बेटे की मौत

-

– सरधना में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, भाई घायल, जयपुर से लौट रहे थे।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 9 सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने पिता के निधन की सूचना पर जयपुर से मुजफ्फरनगर स्थित अपने घर लौट रहा था। हादसे में उसका भाई घायल हो गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर की इमरान कॉलोनी सरवट निवासी शुऐब पुत्र हनीफ के रूप में हुई है। शुऐब अपने भाई शाहवेज के साथ जयपुर में फर्नीचर का काम करता था। मंगलवार रात उनके पिता हनीफ का हार्ट अटैक से निधन हो गया था।

 

Son dies returning after hearing about father's death

 

बेटे शाहवेज ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हमारे पिता का कल देर रात इंतकाल हो गया था। मौत की सूचना मिलने पर हम दोनों भाई बाइक से मुजफ्फरनगर की इमरान कॉलोनी सरवट घर के लिए निकले थे। बुधवार सुबह करीब पौने 9 बजे कांवड़ मार्ग स्थित छोटी मढियाई गांव के सामने पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे भाई शुऐब की मौत हो गई।

इस टक्कर से बाइक चला रहे शुऐब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाहवेज को चोटें आईं। सूचना मिलने पर परिजन और सरधना के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सरधना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts