Homeउत्तर प्रदेशMeerutमां-बेटी से कुंडल लूटे, बेटी का कान फटा

मां-बेटी से कुंडल लूटे, बेटी का कान फटा

-

दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाश, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


शारदा रिपोर्टर मेरठ। परीक्षितगढ़ में अगवानपुर गांव में देर रात घर में घुसकर मां-बेटी से सोने के कुंडल लूट लिए गए। बदमाशों ने युवती के कान से कुंडल झपटते समय उसे घायल कर दिया, जिससे उसका कान फट गया।

जानकारी के अनुसार, अगवानपुर निवासी मुशरेफा अपनी बेटी मुशाफिया के साथ घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थीं। रात करीब एक बजे दो अज्ञात बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। उन्होंने सो रही मां-बेटी के कानों से सोने के कुंडल झपट लिए।

अचानक हुए हमले से दोनों की नींद खुल गई। मुशरेफा ने शोर मचाया और बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों और जंगल की ओर भाग निकले।

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। घायल मुशाफिया को प्राथमिक उपचार दिलाया गया है।

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने गांव का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पीड़िता के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में क्षेत्र में दो लूट और एक बड़ी चोरी की घटना सामने आ चुकी है। ग्रामीणों ने रात के समय पुलिस गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts