HomeCRIME NEWSशौचालय के पीछे छप्पर में मिला युवक का शव

शौचालय के पीछे छप्पर में मिला युवक का शव

-

रविवार रात से लापता था, महिलाएं बोलीं पिता पुत्र को फोन पर मिली थी धमकी


सुल्तानपुर। सोमवार सुबह करीब 8 बजे अमन गौतम(19) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव गांव से करीब 200 मीटर दूर सार्वजनिक शौचालय के पीछे नेम दास के खेत में बने छप्पर में पड़ा था। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र को फोन पर धमकी मिली थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र का है।

अमन घूरीपुर निवासी राम चरन का बेटा था। वह रविवार रात करीब 11 बजे से घर से लापता था। सोमवार सुबह परिजन उसकी तलाश में निकले तो शव मिला। सबसे पहले कन्हैया लाल और रामनाथ के बेटे बृजेश गौतम ने शव देखा।

अमन गांव में गंगा प्रसाद दुबे का ट्रैक्टर चलाता था। गांव की महिलाओं ने बताया कि अमन के मोबाइल पर किसी का लगातार धमकी भरा फोन आ रहा था। गांव में यह भी चर्चा है कि उसके पिता और भाई को भी फोन पर धमकी दी जा रही थी। अमन के दादा संतोषी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। सूचना पर लंभुआ के सीओ ऋतिक कपूर और चांदा एसओ राज कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts