Homeउत्तर प्रदेशMeerutनाले किनारे पड़ा मिला मजदूर का शव

नाले किनारे पड़ा मिला मजदूर का शव

-

दिल्ली रोड़ स्थित अशोका मिल के सामने का मामला, शव की पहचान हुई


शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित अशोका मिल के सामने बुधवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब नाले के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए तलाशी ली तो उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पहचान मनोहर लाल उर्फ संजय मिस्त्री (42) पुत्र नंदकिशोर निवासी बी-ब्लॉक, सेक्टर-1, शताब्दी नगर के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बताया गया कि संजय राजमिस्त्री का काम करता था और अक्सर मजदूरी के लिए घर से बाहर रहता था।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव को देखते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सांत्वना देने का प्रयास किया। शव मिलने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई, जिसके चलते काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि मृतक की पहचान करा ली गई है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत नहीं हो रहा है, लेकिन मौत के कारणों को लेकर किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts