Homeउत्तर प्रदेशMeerutढ़डरा में शराब ठेके को लेकर जताया विरोध

ढ़डरा में शराब ठेके को लेकर जताया विरोध

-

ग्रामीण महिलाओं ने ठेका हटाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन


शारदा रिपोर्टर मेरठ। जानी क्षेत्र के डढरा गांव में देसी शराब के ठेके के विरोध में गुरुवार को ग्रामीण महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्र हुई महिलाओं ने ठेका तत्काल हटाने की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि गांव के बीच संचालित हो रहे इस ठेके के कारण सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है। उनका कहना था कि ठेके पर आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों से महिलाओं, युवतियों और बच्चों को असुविधा होती है।

महिलाओं ने यह भी बताया कि शराब के सेवन से गांव में विवाद और अशांति की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर ठेके को गांव में न खोलने की मांग उठाई। उनका कहना था कि गांव की शांति और सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठेके को हटाना बेहद आवश्यक है। ग्रामीण महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया और उनकी मांगों पर नियमानुसार विचार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल गांव में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

महिलाओं के इस विरोध प्रदर्शन ने प्रशासन के सामने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। इस मौके पर मायावती देवी, रेणु देवी, हरबारी देवी, शांति देवी, आशा देवी, विमला देवी, रमेश, हरीश, आशीष सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts