Homeउत्तर प्रदेशMeerutROAD ACCIDENT : सड़क हादसे में माँ बेटी की दर्दनाक मौत

ROAD ACCIDENT : सड़क हादसे में माँ बेटी की दर्दनाक मौत

-

मेरठ। शनिवार (28 सितंबर) को ब्रहमपुरी थानाक्षेत्र में ट्रक से कुचलकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। हालांकि, घटना में घायल एक अन्य युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस इंस्पेक्टर ब्रहमपुरी राजीव कुमार ने बताया कि, माधवपुरम सैक्टर एक में रहने वाले सचिन अपनी पत्नी वर्षा और बेटी आकृति के साथ बाइक से सिकंदराबाद जाने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि, जब वह बिजली बंबा बाईपास स्थित गांधी नेशनल इंटर कॉलेज के पास पहुंचे तो उनकी बाइक बलेनों कार से टकरा गई। जिसके बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और सभी नीचे गिर गये। वहीं, इस दौरान अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक का पहिया वर्षा और आकृति के ऊपर चढ़ गया। जिसके बाद वर्षा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अस्पताल ले जाते समय मासूम आकृति ने भी दम तोड़ दिया।

वहीं, सचिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर हालत में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी भेज दिया है। साथ ही चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts